Breaking News

राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ पर निबंध प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण समारोह आ

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा NSS की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में जनवरी से अक्टूबर 2025 तक विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) की देश निर्माण में भूमिका को जन-जन तक पहुँचाना और आंकड़ों के महत्व के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्षगांठ की थीम “राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण – एक गौरवशाली अतीत से विकसित भारत के लिए एक आशाजनक भविष्य” निर्धारित की गई है।
इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय कन्या महाविद्यालय, अलीगंज के सहयोग से 23 सितम्बर 2025 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के कुल 49 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के लेखन का मूल्यांकन लखनऊ कार्यालय द्वारा गठित त्रि-सदस्यीय समिति ने किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय कन्या महाविद्यालय की तेजस्वनी चक्रवर्ती ने प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार प्रगति को मिला, जबकि लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के ओम मिश्रा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, लखनऊ की उप-महानिदेशक डॉ. सुचिता गुप्ता ने की। उन्होंने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सुश्री अंशिका बाजपेई, डॉ. विशाल प्रताप सिंह सहित कार्यालय के लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छेदी लाल गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES