Breaking News

सूर्य उपासना का यह छठ महापर्व सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आत्मानुशासन, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु शुद्ध आचरण और निर्मल हृदय से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकता का सजीव प्रतीक है। इस अवसर पर घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होकर सूर्य उपासना करता है, जो देश की सामाजिक एकता और सामूहिक सौहार्द का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।
श्री मौर्य ने भगवान भाष्कर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना करते हुए कहा कि छठ महापर्व हम सभी को संयम, अनुशासन और सामूहिकता का संदेश देता है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *