– रोहित शर्मा से कप्तानी ली गई या उन्होंने खुद छोड़ी?
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का शनिवार को ऐलान कर दिया गया। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा केवल पूर्णकालिक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे, जबकि शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिल को कप्तानी लंबी अवधि के लिए दी गई है, न कि केवल आगामी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए।
अगरकर ने यह भी स्पष्ट किया कि हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा गया था कि यह सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली की आखिरी हो सकती है। टी20 में सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे और गिल उपकप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। वनडे में गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई के इस ऐलान के साथ ही भारतीय टीम की तैयारियां ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह अंतिम चरण में पहुँच गई हैं।
टी20 टीम : पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
वनडे टीम : 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।