Breaking News

शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की स्मृति में क्रीड़ा प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि यात्रा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रतापगढ़। जिले के बलीपुर परसन और चमरूपुर शुक्लान गांव में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की पावन स्मृति में खेल प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया। देश के लिए कई कीर्तिमान रचने वाले इस वीर सपूत को नमन करने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों के साथ दूर-दराज़ से आए लोगों ने उनके आवास तक श्रद्धांजलि यात्रा निकाली। इस अवसर पर आयोजित 1600 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ प्रशांत त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत प्रतिनिधि गणेश प्रताप सिंह, समाजसेवी संजय शुक्ल तथा शहीद की माता अन्नपूर्णा तिवारी मौजूद रहीं। प्रतियोगिताओं में प्रयागराज के अखिलेश यादव ने 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षय कुमार वर्मा ने दूसरा, नीरज कुमार ने तीसरा, किशन शर्मा ने चौथा और अंकित ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद में सचिन यादव पहले, दिलशाद दूसरे, बृजेश वर्मा तीसरे और राम विशाल चौथे स्थान पर रहे।
समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने नम आंखों से शहीद योगेश तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने के लिए हरदोई से आए कवि अमरेंद्र अवस्थी के साथ ही अंबरीश शुक्ल, सौरभ ओझा, राजीव तिवारी, आशुतोष गिरी, हरिवंश शुक्ल, विपिन तिवारी, सुशील तिवारी, गोलू शुक्ल, रुपेश तिवारी, प्रेमनाथ पाण्डेय, अजय सोनी, अभय विश्वकर्मा, विनोद शुक्ल, अनूप शुक्ला, शिवांशु पाण्डेय, राम सिंह, नीरज तिवारी, लवकुश सरोज, गोविंद सरोज, सोनू, रवि प्रजापति, सूरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयोजन शहीद के भाई आशुतोष तिवारी ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन शहीद योगेश तिवारी की स्मृति को जीवित रखने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का माध्यम है।

Check Also

चार हत्याओं के पीछे और कौन? कॉल डिटेल ने बढ़ाई पुलिस की शंका, प्रयागराज हत्याकांड में नए सुराग की तलाश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार सामूहिक हत्याकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES