Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां चन्द्रिका देवी के किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर मंगलवार को लखनऊ के बख्शी तालाब स्थित मां चन्द्रिका देवी सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर लोक कल्याण की कामना की और मंत्रोच्चार के साथ हवन व पूजन संपन्न किया।
मौर्य ने मां भगवती से समस्त देश और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को महाअष्टमी, महानवमी, दशहरा और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां चन्द्रिका देवी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे, उनके जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति के द्वार खुले रहें।
उप मुख्यमंत्री ने माता से प्रार्थना की कि देश का वर्तमान और भविष्य उज्ज्वल बने, उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और भारत की अर्थव्यवस्था और सशक्त हो। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का पांचवां चरण जारी है और नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि हर बेटी, हर बहन और हर माता आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बने ताकि समाज समृद्ध और भारत शक्तिशाली बने।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES