Breaking News

राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह का जोरदार स्वागत, शैलेंद्र तथा देवसागर प्रोफेशनल मंच के प्रदेश सचिव मनोनीत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती शालिनी सिंह को रालोद पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम श्रीमती शालिनी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। तदोपरांत पार्टी कार्यालय के सभागार में उपस्थित रालोद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर शालिनी सिंह का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने शालिनी सिंह को शुभकामनाएं दीं तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि वो अपने नये दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने में हरसंभव योगदान करेंगी। इस अवसर पर रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्र, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रदेश महासचिव शैलेश सिंह व राष्ट्रीय सचिव (प्रोमं) डॉ सर्वेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने रेखा राठौर, शैलेंद्र सिंह तथा देवसागर गुप्ता को प्रोफेशनल मंच का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। श्री पटेल ने आशा की है कि सभी पदाधिकारी इस गहन दायित्व का निर्वहन करते हुए भारत रत्न चौ 0 चरण सिंह एवं चौ0 अजित सिंह की विचारधारा तथा रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुये राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES