Breaking News

शालिनी सिंह बनीं राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा कापिलावाई ने घोषणा की है कि लखनऊ निवासी शालिनी सिंह को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary) नियुक्त किया गया है। यह दायित्व तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि इंदिरा कापिलावाई ने कहा कि शालिनी सिंह अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाएंगी और पार्टी की मजबूती में योगदान देंगी। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार जयंत चौधरी के हाथों को मज़बूत करेगा। उनके समर्पण से महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचेगी।
उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने भी हार्दिक बधाई दी और कहा कि शालिनी सिंह के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी दोनों को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। इसी क्रम में प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय सचिव श्रीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेशनल मंच अंबुज पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव इज़हार अहमद शाह और शैलेश सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि शालिनी सिंह के नेतृत्व से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी निरंतर मजबूती पाएंगी।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES