Breaking News

भारत बनाम पाकिस्तान : पहलगाम व पुलवामा को भूले, क्या कहा ऐशन्या ने ?

– औवेसी ने पूछा- पैसा 26 लोगों की जान से ज्यादा कीमती ?
– उद्धव गुट प्रधानमंत्री को सिंदूर भेजेगा
– अब पहलगाम व पुलवामा को भूल गए : भगवंत मान,CM
– लखनऊ में सपा का विरोध प्रदर्शन
– खिलाडयों की देशभक्ति भी पैसे के आगे फेल
– ऐशन्या के जज्बात की कोई कीमत नहीं ?
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ ।
एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। इसे लेकर यूपी के लोग दो धड़ में बंट गए हैं। काशी-लखनऊ में भारत की जीत के लिए फैंस ने हवन और पूजन किया। काशी में फैंस गंगा में उतरकर आरती की। लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने BCCI का पुतला फूंका । उन्होंने एशिया कप में 14 सितंबर को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच के खिलाफ आक्रोश दिखाया। पूरे देश में इसको लेकर भिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है । दूसरी तरफ खिलाडयों की देशभक्ति भी पैसे के आगे फेल दिखाई दे रही है ।
पंजाब के सीएम मान नहीं चाहते भारत-पाक के बीच हो मैच… बोले- अब पहलगाम व पुलवामा को भूल गए
ऐशन्या की पब्लिक से अपील, मैच का बॉयकाट करें, टीवी पर भी मत देंखे :
पहलगाम आतंकी हमले मारे गए शुभम द्विवेद की पत्नी ऐशन्या ने इस मैच का विरोध किया है। उन्होंने ANI से बातचीत में शनिवार को कहा- पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर में कई जवानों की जान गई। बावजूद इसके मैच कराया जा रहा है। मुझे लगता है कि BCCI में इमोशंस नहीं हैं। इन सब की शहादत आपके लिए कोई वैल्यू नहीं रखती। शायद इसलिए, क्योंकि आपके घर से कोई नहीं गया। ऐशन्या ने हाथ जोड़कर पब्लिक से अपील की है कि प्लीज आप लोग मैच का बॉयकाट कीजिए। टीवी पर भी मत देखिए।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया का बायकॉट :
लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने भारत-पाकिस्तान मैच का बायकॉट किया है। संगठन के प्रवक्ता मौलाना सूफियान निजामी ने कहा है कि पूरे देश के लोगों के जज्बातों का कत्ल किया जा रहा है। यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। अब दोनों देशों के बीच मैच कराकर उन परिवारवालों की भावनाओं को आहत किया जा रहा है, जिन्होंने पहलगाम अपनों को खोया। हमारे लिए हमारे देश का सम्मान ज्यादा बड़ा है न कि क्रिकेट और व्यापार।
ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 :
काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने मैच से पहले सारंगनाथ मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा की। बाबा सारंगनाथ की आरती उतारी, हवन किया और बाबा से टीम इंडिया के लिए आशीर्वाद मांगा। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 का नाम दिया है।
पहलगाम हमले को भूल नहीं सकते : छात्र
लखनऊ में BCCI का पुतला फूंका, जय शाह से इस्तीफा मांगा :
लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने शनिवार को राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने BCCI का पुतला फूंका था। उन्होंने एशिया कप में 14 सितंबर को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच के खिलाफ आक्रोश दिखाया। कार्यकर्ताओं ने BCCI और जय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ICC के चेयरमैन जय शाह का इस्तीफा भी मांगा।

Check Also

69वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ‘सिंघा’ शुभंकर हुआ जारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES