Breaking News

उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनने की दी दुआ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए उलेमा-ए-इकराम के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ की और एकजुटता प्रदर्शित की।
उलेमा-ए-इकराम ने कहा कि अखिलेश यादव नेताजी मुलायम सिंह यादव के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और हम पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी के साथ हैं। अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का जनता से भावनात्मक रिश्ता है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय और दमन चरम पर है, पुलिस का राजनीतिक दुरुपयोग हो रहा है और किसानों, नौजवानों, छात्रों व बुनकरों की कोई सुनवाई नहीं है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की सरकार स्थापित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और वोट की रक्षा के लिए सतर्क रहें।
इस अवसर पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी समेत कई उलेमा उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और तेजंदर विर्क भी मौजूद रहे।

Check Also

प्रशिक्षण, पारदर्शिता और समन्वय से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES