Breaking News

अखिलेश यादव शामिल हुए वोटर अधिकार यात्रा में, भाजपा पर बोला तीखा हमला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार
सिवान। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ सिवान से आरा तक यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए।
आरा में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का यह चुनाव बेहद अहम है। जनता में जबरदस्त उत्साह है और इस बार भाजपा की हार तय है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में भाजपा को हराया गया, अब मगध में भी गठबंधन उसकी हार सुनिश्चित करेगा।
अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि जब वे सरकार में थे, तब लाखों युवाओं को रोजगार मिला और पलायन रुका। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भाजपा का पलायन होगा और तेजस्वी की सरकार बनेगी।
उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग भाजपा का “जुगाड़ आयोग” बन गया है। बिहार में एसआईआर जैसे फैसले जनता के वोटिंग अधिकार पर हमला हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी व अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह जनता ने इंडिया गठबंधन का जोरदार स्वागत किया।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES