Breaking News

व्यापारी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए 55 व्यापारी, 21 किलो लड्डू का केक काटकर मनाया जश्न

– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने 21वां स्थापना दिवस मनाया
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने अपने 21वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ में भव्य “गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रदेश के 55 पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और व्यापारियों की सेवा के लिए “व्यापारी रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। 21 साल पूरे होने पर मंडल के पदाधिकारियों ने 21 किलो लड्डू का केक काटकर जश्न मनाया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल पिछले 21 वर्षों से प्रदेश के व्यापारियों का विश्वास केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि संगठन ने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया। उन्होंने पिछले एक साल में 20,000 नए व्यापारियों के संगठन से जुड़ने की बात कही और इस वर्ष 50,000 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि 24 अगस्त को शाहजहाँपुर में व्यापारी महासम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न जिलों के व्यापारी नेता भाग लेंगे। सम्मेलन में जीएसटी की विसंगतियां, व्यापारी नीति आयोग की मांग, ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी ,व्यापारी स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी पेंशन योजना, वॉटर टैक्स, एवं विभिन्न जिलों के अलग-अलग जिलों की अलग-अलग समस्याओं को उठाया जाएगा तथा सभी समस्याओं का ज्ञापन तैयार करके जिलाधिकारियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा जाएगासे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी।
संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन सरकार से व्यापारियों के हित में नीतियां बनवाने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES