Breaking News

रेलवे का फेस्टिव तोहफा : सीजन में रिटर्न टिकट पर 20% छूट

यह स्कीम एक्सपेरिमेंटल है
– ट्रेन अप & डाउन की हो और यात्री की डिटेल सामान हो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए एक नई स्कीम की शुरुआत की है। यह स्कीम एक्सपेरिमेंटल आधार पर लागू की गई है और इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान ट्रेन टिकटों की बढ़ती मांग को नियंत्रित करना है। इस योजना के तहत जो यात्री आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करेंगे, उन्हें वापसी टिकट पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह छूट केवल उन यात्रियों को मिलेगी जो 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच जाने की और 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच लौटने की यात्रा करेंगे। यानी यदि कोई यात्री दिवाली या अन्य त्योहारों के दौरान घर जा रहा है और वापसी की तारीखें तय हैं, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। बुकिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी और यात्री रेलवे की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या टिकट बुकिंग काउंटर के माध्यम से इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। रेलवे का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को जहां टिकट की उपलब्धता को लेकर राहत मिलेगी, वहीं उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
यह योजना फिलहाल परीक्षण के तौर पर शुरू की गई है और भविष्य में इसकी सफलता के आधार पर इसे आगे भी जारी रखने या संशोधित करने का निर्णय लिया जाएगा। रेलवे का यह प्रयास यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और त्योहारों के मौसम में भीड़ को प्रभावी रूप से संभालने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
ये छूट फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों जैसे शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, सुविधा एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू नहीं होगी। लेकिन इसके अलावा सभी श्रेणियों और खासकर ऑन डिमांड ट्रेनें यानी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें इस छूट के दायरे में शामिल हैं।
कैसे मिलेगा डिस्काउंट :
१, आने-जाने दोनों टिकट एकसाथ बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट और वही ट्रेन अप & डाउन की ही होनी चाहिए ।
२, टिकट में दी गई सभी डिटेल्स एक समान होनी चाहिए। यानी सोर्स और डेस्टिनेशन (कहां से कहां तक जाना है), यात्री का नाम, उम्र, दूरी और क्लास (स्लीपर, 3 AC, 2 AC) जैसी चीजें दोनों टिकट में एक होनी चाहिए।

Check Also

वृंदावन में RSS की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक, मोहन भागवत मथुरा पहुंचे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES