वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तानी हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसको सेना ने विफल कर दिया। शुक्रवार को सीमा पर दोनों देशों के बीच काफी गोलीबारी हो रही थी जिसका भारतीय सेना ने तगड़े से जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई इलाकों में तगड़ा पलटवार किया है। पाकिस्तानी सेना ने भारत के कुछ हिस्सों में मिसाइल से हमला करने की कोशिश की जिसको भारतीय सेना ने विफल कर दिया।
हांलाकि शनिवार को भारत और पाक के बीच सीजफायर पर सहमति हो गई है। जिसको लेकर विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं।
सेना की ओर से ब्रीफिंग करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने एलओसी पर न सिर्फ गोलीबारी की बल्कि नागरिक विमानों की आड़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का भी दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने स्कूलों और चिकित्सा केंद्रों तक को निशाना बनाया है। नापाक हरकत के बाद भारत के पलटवार से पाकिस्तान अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। पाकिस्तानी दुष्प्रचार के दावों को खारिज करते हुए भारत ने भारतीय वायु सेना के ठिकानों की तस्वीरें दिखाईं जहां कोई क्षति नहीं पहुंची है।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर हमले किए। भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। भारी हथियारों से गोलाबारी की। श्रीनगर से लेकर कई स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सशस्त्र सेना ने जवाब दिया। ऊधमपुर, बंठिडा, जैसी जगहों पर उपकरणों को हानि पहुंचाई। पंजाब के एयरवे स्टेशन को दागने की कोशिश की। कई जगहों पर चिकित्सा केंद्र को निशाना बनाया। पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस पर भारतीय सैना ने कई ठिकानों पर जवाब दिया। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों का दुरुपयोग किया। भारतीय सेना ने संयम के साथ काम किया। पाकिस्तान ने मिस इन्फोर्समेशन का सहारा लेकर सूरतगढ़, चंडीगढ़ जैसे शहरों के गोला बारूद को नष्ट करने की सूचना दी। कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ और अखनूर सेक्टर में टोप, मोर्टार और हल्के हथियारों से भीषण गोलाबारी रही। भारतीय सेना ने प्रभावी और तुलनात्मक जवाब दिया। पाकिस्तान सेना की तैनाती बढ़ रही है। भारतीय सशस्त्र बल तनाव नहीं चाहते।
सीजफायर पर आया अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान:
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्वीट किया, …भारत और पाकिस्तान के नेताओं के कठिन परिश्रम और इस संघर्ष विराम में शामिल होने की इच्छा के लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।