Breaking News

4 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही के साक्षी बनेंगे देश के शीर्ष व्यापारी नेता : संजय गुप्ता

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से व्यापारी प्रतिनिधियों की होगी मुलाकात
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। देशभर के शीर्ष व्यापारी नेता आगामी 4 अगस्त को संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के प्रत्यक्षदर्शी बनेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व्यापारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और व्यापार से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।
यह जानकारी देते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री (नॉर्थ जोन) एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि चांदनी चौक से सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के माध्यम से यह विशेष पहल की गई है, जिसके तहत देशभर से चुने गए व्यापारी नेताओं को संसद की कार्यवाही देखने और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से वे स्वयं इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर लोकसभा की कार्यवाही का अवलोकन करेंगे। इसके अतिरिक्त, कुछ केंद्रीय मंत्री भी इस मौके पर व्यापारियों से मुलाकात कर व्यापार-व्यवस्था और नीतिगत विषयों पर चर्चा करेंगे। व्यापारी समुदाय को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे नीतियों के निर्माण में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में समावेशी विकास के लिए एआई पर मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में आयोजित “भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES