Breaking News

संविधान विरोधी ताकतों से संविधान को बचाना होगा: राज बब्बर

– राज बब्बर ने पदाधिकारियों को कांग्रेसी विचारधारा एवं गांधीवादी सिद्धांतों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में जिला/ शहर कमेटियों के गठित होते ही संगठन सृजन अभियान का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। प्रदेश के सभी जनपदों में जिला/ शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का ‘‘शपथ ग्रहण समारोह’’ आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सांसद राज बब्बर ने सभी नवनियुक्त जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संविधान विरोधी ताकतों से संविधान को बचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा। राजबब्बर ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेसी विचारधारा एवं गांधीवादी सिद्धांतों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई।
प्रदेश के मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज बब्बर पूर्व सांसद ने नवनियुक्त जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी को देश की सांप्रदायिक, जातिवादी ताकतों को हराने एवं सामािजक समरसता व भाईचारा बनाए रखने व संविधान विरोधी ताकतों से संविधान को बचाने के लिए पूरी निष्ठा और सर्म्पण के साथ काम करने तथा समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की विचारधारा एवं गांधीवादी सिद्धान्तों के अनुरूप पाटी का निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की भी शपथ दिलाई।
राज बब्बर ने कहा कि सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुशल नेतृत्व में, जननायक राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के सिद्धान्तों को समाहित करते हुए एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन के स्वप्न को पूर्ण करते हुए एक सशक्त संगठन के रूप में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासनकाल में जिस तरह से समाज में नफरत फैलाई जा रही है, संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे दौर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धान्तों को अपनाकर ही हमें लड़ना होगा।
श्री बब्बर ने कहा कि हमें हिंसा के प्रति अंहिसा का रास्ता अपनाना है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश को जोड़ने वाली विचारधारा है। आपको पूरे यकीन और भरोसे के साथ कार्य करना होगा। कांग्रेस जैसे विशाल वृक्ष को आपको हमेशा हराभरा रखना होगा। अपने पद की पहचान को इतना मजबूत करिए की आपके नाम पर जिन्दाबाद बोला जाए।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री राजबहादुर, शिव पाण्डेय, अनिल यादव, रूद्र दमन सिंह बबलू, अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम, लखनऊ के कोऑर्डिनेटर संजीव पाण्डेय एड0 एवं प्रमोद सिंह, राजेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन आदि मौजूद रहे।

Check Also

4 दिन से बंद बिरयानी शॉप के फ्रीजर में मिला शव, ब्लू ड्रम के बाद एक और मर्डर मिस्ट्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES