Breaking News

चोरी के आभूषण के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
बाराबंकी। थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा षनिवार को टेड़वा मोड़ तिरहा के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण, 7200/- रूपये नगद, 01 मोबाइल फोन, अन्य सामान आदि बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना की गयी थीं थाना कोठी ने बताया कि इसके सम्बन्ध में थाना कोठी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अनिरूद्ध, पवनसुत और रामसजीवन निवासी प्यारेपुर सरैया थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
मनोज कुमार निवासी ग्राम गढ़ी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES