Breaking News

प्रेरणा कैन्टीन के जरिये भी लखपति बनेगी समूहों की दीदियां – केशव प्रसाद मौर्य

– प्रेरणा कैंटीनों में मोटे अनाज के व्यंजन भी बनाए जांय तो और अधिक बेहतर होगा – केशव प्रसाद मौर्य
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में समूहों की दीदियो को नयी- नयी गतिविधियों से जोडने के निर्देश दिये गये हैं। प्रेरणा कैन्टीन महिला स्वावलम्बन व सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों मे यह एक महत्वपूर्ण कडी जुडी हुयी है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित प्रेरणा कैन्टीनो के जरिए समूहों की दीदियों की आमदनी बढ़ाने के प्रयासो को और अधिक धार देने के निर्देश ग्राम्य विकास विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन के द्वारा समूह के सदस्यों को आर्थिक आय का एक प्रबल आधार मिल रहा है। समूह की सदस्य रुचि से यह उद्यम कर रही है। समूह की महिलाओ द्वारा प्रदेश मे 1876 से अधिक प्रेरणा कैन्टीन का संचालन किया जा रहा है, जिसमे 832 प्रेरणा कैन्टीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रध्प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हैं। प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रध्प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, विकास भवनों, चयनित महाविद्यालयो आदि में यह प्रेरणा कैन्टीन समूह की 5628 दीदियों द्वारा संचालित की जा रही हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ साथ, आमदनी बढ़ने से अपने घर -परिवार का आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक विकास अच्छी तरीके से कर रही हैं और लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रेरणा कैन्टीन के माध्यम से स्वावलंबी व आत्मनिर्भर हो रही है।मरीजों सहित तीमारदारो को भी इन दीदी कैफे से ताजा भोजन और नास्ता मिल रहा है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति को संवारने वाला यह महत्वपूर्ण कदम है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मन्शा जाहिर की है कि इन प्रेरणा कैंटीनों में मोटे अनाज के व्यंजन भी बनाए जांय तो और अधिक बेहतर होगा।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वदेशी पर जोर, बुनकरों को सम्मान और योजनाओं का लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES