Breaking News

निहत्थे वकीलों पर लाठीचार्ज पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा अन्याय की सीमाएं लांघा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा दी है। सरकार पुलिस के जरिए उत्तर प्रदेश को चलाना चाहती है। भाजपा सरकार एक-एक कर हर वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। बारी-बारी से सबको अपमानित कर रही है। गाजियाबाद में निहत्थे वकीलों को भाजपा सरकार की निरंकुश पुलिस ने जिस बेरहमी से लाठीचार्ज करके पीटा है, वह घोर निंदनीय है।
भाजपा सरकार में अन्याय की सीमाएं लांघी जा रही है। जिनके हाथों में न्याय की किताब है उन्हें भी पुलिस ने नहीं छोड़ा, वकीलों के साथ बर्बर तरीके से व्यवहार किया है। अदालत के कमरे में पुलिस ने वकीलों को घेर कर हिंसक व्यवहार किया। कई वकीलों को गंभीर चोटें आयी हैं।
श्री यादव ने कहा है कि जब पुलिस प्रशासन वकीलों के साथ इतना बेरहमी के साथ पेश आ रहा है तो आम जनता के साथ उसका व्यवहार और आचरण कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रदेश में भय और आतंक का राज स्थापित करना चाहती है। पुलिस हिरासत में लगातार मौतें हो रही है। भाजपा सरकार में पुलिस लोगों की मदद के बजाय, प्रताड़ित कर रही है। उसने न्याय तंत्र की मर्यादा को भी चकनाचूर कर दिया है।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES