Breaking News

दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि का उपयोग करें: मंत्री धर्मपाल सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सबके विकास, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वसमृद्धि की मंगलकामना की है। श्री सिंह ने इस पावन अवसर पर आम जनमानस से गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि उपयोग करने की अपील की है।
श्री सिंह ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व जहां अंधकार पर प्रकाश की विजय को हर्षोल्लास से मनाए जाने का पर्व है, वहीं यह पर्व हम सबको एक साथ मिलकर, एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देता है और सदमार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *