Breaking News

उपचुनाव की सभी दसों सीटों पर विजय की तैयारी में रालोद जुटा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल एन.डी.ए. घटक दल के रूप में उपचुनाव की सभी दसों सीटों पर तैयारी कर रहा है और दसों सीटे एन.डी.ए. के खाते में आयेंगी। उक्त बातें एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा। अवसर था राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम की जो राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के संयोजन में थी। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे भी रहे।
     श्री त्यागी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में रालोद की सदस्यता ग्रहण वाले महिलाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि चैधरी चरण सिंह की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्रीय लोकदल को एक बार पुनः पुराने स्वरूप में वापस लाना है और चैधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाना है। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि सभी लोगों के आने से पार्टी को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चैधरी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे और अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार करेंगे।
शामिल होने वालों में मुख्य रूप से लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापारी नेता विजय श्रीवास्तव, शरद वार्ष्णेय, शिरीष चन्द्र श्रीवास्तव, विवेक चैधरी, विपिन सिंह, अभय गुप्ता, डाॅ0 विपिन पाठक, डा0 अजय कुमार, राजीव रंजन, जावेद हुसैन, मो0 शकील अहमद, मनोज कुमार पाल, हरिओम दोहरे, नफीस खान, मो0 असलम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया। हाजी वसीम हैदर, रामलखन यादव, रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, रमावती तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, मयंक त्रिवेदी, अफसर अली भी मौजूद रहे।

Check Also

विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आए अधिवक्ता आदर्श कुमार, राहत सामग्री और भोजन से बांट रहे उम्मीद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES