Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद, 04 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सिद्धार्थनगर। थाना शोहरतगढ़ व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नकथर से परिगवां जाने वाले मार्ग से 04 अभियुक्तों 1 को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 25 हजार रूपये नगद, 04 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.09.2024 को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना शोहरतगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण आदि चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: जनपद सिद्धार्थनगर के रंजीत निवासी नवडिहवा थाना मिश्रौलिया, अकरम निवासी सेहरिया टोला औरहवां थाना शोहरतगढ़, करीमुल्ला निवासी मधवापुर थाना शोहरतगढ़ एवं मो0रफीक उर्फ पंचर निवासी सेहरिया टोला औरहवां थाना शोहरतगढ़।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES