Breaking News

रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ डिस्ट्रिक्ट 3120 की आभार पार्टी समारोह आयोजित

– आर एल पाण्डेय को मीडिया सपोर्ट के अवार्ड से सम्मानित
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ की सत्र 2023-24 की प्रेसिडेंट संगीता मित्तल ने आज रोटरी कम्युनिटी सेंटर, निराला नगर में अपने सत्र की थैंक्स गिविंग पार्टी का आयोजन किया, इसमें उन्होंने अपने सत्र की उपलब्धियों के बारे में बताया कि रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ को डायमंड क्लब, उनको डायमंड प्रेसिडेंटएक्स व क्लब को 50 से अधिक अवार्ड डिस्ट्रिक्ट से मिले है। उन्होंने अपने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल का भी आभार व्व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल में डिस्ट्रिक्ट 3120 में और रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ने स्वास्थ्य, एजुकेशन, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण व अन्य बहुत सराहनीय कार्य किए है और बताया कि वो अपने क्लब की सफलता का जश्न मना रही है और अपने सत्र के उन रोटेरियन सदस्यों को आज उन्होंने सम्मानित किया जिन्होंने पूरे वर्ष क्लब की गतिविधियों में अपना सहयोग दिया, उनमें प्रमुख क्लब के सी पी अग्रवाल, प्रवीण कुमार मित्तल, अशोक भार्गव, वाई के गोयल, नरेश अग्रवाल, संगीता मारवाहा, दीपक मारवाहा, आदि को न्यू रोटेरियंस व संजय चतुर्वेदी किया गया।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES