Breaking News

महंगाई और बेरोजगारी ही बीजेपी को वोट के चोट से हराने का काम करेगा : सुनील सिंह

-चुनाव में देश की जनता बदलाव चाहती है: सुनील सिंह
-भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है: सुनील सिंह
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मथुरा 22 अप्रैल। मथुरा के कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा का 400 सीट का नारा एक जुमला है। देश में कोई मोदी लहर नहीं है। पश्चिम के चुनावी चरणों में वोटिंग प्रतिशत ये बयां कर रहा है बीजेपी की हार सुनिश्चित है। बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और संघर्षों से लोग चिंतित है, लेकिन मोदी सरकार देश का ध्यान भटकाने में लगी हुई है कही धर्म के मुद्दों को लेकर तो कही समाज को बाटने को लेकर।
सुनील सिंह ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी लोगों का मुद्दों (महंगाई, बेरोजगारी,) से ध्यान हटाने के लिए प्रमुखों को कार्यों में लगा दिया गया है। लेकिन ध्यान कुछ समय के लिए ही भटकता है। देश की जनता समझदार है जो परिणाम देने में देर नहीं लगाती है। जनता के सामने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं। इसलिए 2024 का चुनाव देश के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पहले लोग कहते थे कि इनका कोई विकल्प नहीं है। लेकिन जब से प्छक्प्। गठबंधन बना है, लोग कहने लगे हैं कि कि यह गठबंधन 2024 में भाजपा की सरकार नहीं बनने देगी। बीजेपी की डबल सरकार किसी भी वर्ग के साथ अच्छा नहीं कर रही है। किसानों को एमएसपी नही दी। हमारे खिलाड़ी तक इस सरकार से परेशान रहे। महिला खिलाड़ियों को धरने पर बैठना पड़ा तब भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की. यह हमारे देश की बेटियों का अपमान है। सुनील सिंह ने कहा कि 2047 में देश विकसित भारत तो बनेगा, लेकिन उस दौरान आज का ना तो कोई देखने वाला होगा और ना ही कोई बोलने वाला बचेगा। इस बार चुनाव में किसान, खिलाड़ी, युवा, बेरोजगार सभी मिलकर बीजेपी को हराएंगे, और बीजेपी के घमंड को चकनाचूर करेंगे।

Check Also

टोल बूथ पर मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, जुलूस निकाल पुतला फूंका, धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES