Breaking News

व्यापार मण्डल गणेशगंज ने किया संक्रांति पर खिचड़ी भोज

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 15 जनवरी। सर्व समाज उद्योग व्यापार मण्डल की गणेशगंज अमीनाबाद रोड इकाई ने अध्यक्ष तसलीम कुरैशी गुरु भाई के संयोजन में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज और लोहड़ी का आयोजन सूर्या मार्केट न्यू गणेशगंज में उल्लासपूर्वक किया गया।
खिचड़ी भोज में अतिथियों के तौर पर उप महापौर गिरीश गुप्ता, सर्व समाज उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता इमरान खान, संरक्षक-चन्द्रदेव तिवारी व प्रदीप गुलाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यश सिंह, उपाध्यक्ष अभय अग्रवाल, अजीम कुरैशी अज्जू भाई, प्यारे मियां पप्पू, जफर सलीम, महामंत्री संजय चौरसिया, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, संगठन मंत्री सूर्या जायसवाल, मंत्री-सचिन अग्रवाल, रामा निवास पप्पू, रामकिशन चड्‌डा, अशोक चंद्र, उमेश आहूजा, सईद अहमद, आमिर कुरैशी, विधि सलाहकार अशोक सुखवानी आदि उपस्थित थे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *