Breaking News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में जापान सिटी और सिंगापुर सिटी विकसित करने का औपचारिक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 18 फरवरी 2026 को भेजे गए पत्र में प्राधिकरण ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन को जानकारी दी है कि दोनों परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि इन प्रस्तावित सिटीज के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी तैयारी पूरी कर ली गई है और आगे की प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार शुरू की जाएगी। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जापान तथा सिंगापुर यात्रा के संदर्भ में तैयार किया गया है। यीडा की महायोजना के तहत सेक्टर-5ए और सेक्टर-7 को मल्टीपर्पज औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इनमें न्यूनतम 70 प्रतिशत भूमि औद्योगिक उपयोग के लिए निर्धारित रहेगी, जबकि आवासीय उपयोग अधिकतम 12 प्रतिशत, वाणिज्यिक उपयोग 13 प्रतिशत और संस्थागत सुविधाओं के लिए कम से कम 5 प्रतिशत क्षेत्र तय किया गया है।
प्रस्ताव के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-5ए में लगभग 500 एकड़ में जापान सिटी और सेक्टर-7 में 500 एकड़ में सिंगापुर सिटी विकसित करने की योजना है। दोनों परियोजनाओं का विकास ईपीसी मोड पर किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे इन्हें एकीकृत औद्योगिक शहरों के रूप में तेजी से विकसित किया जा सके। प्राधिकरण का मानना है कि इन परियोजनाओं से औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Check Also

रामनवमी पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं, मर्यादा और आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES