Breaking News

कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व में एचआरएफ का विस्तार, तीन नए दवा आउटलेट शुरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मरीजों को किफायती और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) परिसर में तीन नए एचआरएफ दवा आउटलेट्स का शुभारंभ किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य हर मरीज तक गुणवत्तापूर्ण दवाएं न्यूनतम दरों पर पहुंचाना है। इस विस्तार में एचआरएफ चेयरमैन प्रो. कुमार शंतनु के मार्गदर्शन, फैकल्टी इंचार्ज प्रो. बालेन्द्र के समन्वय और वित्तीय सलाहकार दिनेश श्रीवास्तव की रणनीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विश्वविद्यालय के अनुसार इन प्रयासों से दवा सेवाएं अधिक सुदृढ़ और व्यापक हुई हैं।
केजीएमयू ओपीडी में प्रतिदिन लगभग पांच से आठ हजार मरीज पहुंचते हैं, जो कई बार दस हजार तक हो जाते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए मुख्य ओपीडी भवन के भूतल पर नया आउटलेट खोला गया है, जहां दवाएं अधिकतम 80 प्रतिशत तक रियायत पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा शताब्दी फेज-II भवन की दूसरी और पांचवीं मंजिल पर दो नए केंद्र शुरू किए गए हैं, जिससे भर्ती मरीजों को दवाएं और सर्जिकल सामग्री सीधे मिल सकेगी।
सभी आउटलेट्स पर ऑनलाइन भुगतान, सीसीटीवी निगरानी और प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे संचालन की व्यवस्था की गई है। मीडिया इंचार्ज प्रो. के.के. सिंह ने बताया कि वर्तमान में परिसर में कुल 25 एचआरएफ आउटलेट संचालित हैं और चार नए केंद्रों की तैयारी भी चल रही है, जिससे मरीजों को और राहत मिलेगी।

Check Also

अनुपम मिश्रा बने रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश में संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES