Breaking News

बालाघाट उपकेंद्र में मीटर बदलने के नाम पर ठेकेदार की मनमानी, लोगों में आक्रोश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चौक बालाघाट उपकेंद्र अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के लोगों ने ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर मीटर बदलने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 28 अगस्त को ठेकेदार के लोग क्षेत्र में मीटर बदलने पहुंचे और उपभोक्ताओं से मनमाने ढंग से पैसे की मांग करने लगे। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार के लोग मीटर वहीं छोड़कर भाग निकले।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटना की जानकारी तुरंत अवर अभियंता अंकित पांडेय को दी गई, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पूरा मामला ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत का प्रतीक है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय चुप्पी से साफ है कि अधिकारी भी इस अवैध वसूली में शामिल हैं। लोगों का कहना है कि मीटर बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इसके लिए उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं ली जानी चाहिए। लेकिन यहां ठेकेदार खुलेआम मनमानी कर रहा है और उपभोक्ताओं पर दबाव डालकर वसूली कर रहा है। इस पूरे प्रकरण ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ कठोर जांच कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि अब और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले को लेकर वे उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क करेंगे। बालाघाट क्षेत्र में मीटर बदलने के नाम पर चल रही इस मनमानी से उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी है और लोग न्याय की उम्मीद में अब विभागीय स्तर पर ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES