Breaking News

सोना उगाने वाले किसानों को समृद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ रही योगी सरकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर/वाराणसी/कानपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से ‘कम लागत-अधिक उत्पादन’ की नीति पर विशेष जोर दे रही है। कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास तेज किए गए हैं। विभिन्न जिलों में किसानों की उपलब्धियां इन पहलों की सार्थकता को दर्शा रही हैं।
वाराणसी जिले में करीब 94,188 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती होती है, जहां बड़ी संख्या में किसान आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सोलर पंप योजना, किसान सम्मान निधि, बीज व कृषि यंत्रों पर अनुदान जैसी योजनाओं से खेती की लागत कम हुई है और उत्पादन में वृद्धि दर्ज की जा रही है। किसानों का कहना है कि सिंचाई सुविधा बेहतर होने से समय पर फसल तैयार हो रही है। कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में खेत तालाब योजना किसानों के लिए अतिरिक्त आय का माध्यम बनी है। कई किसानों ने तालाब बनाकर मछली पालन शुरू किया है, जिससे परंपरागत खेती की तुलना में अधिक आय प्राप्त हो रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बीज पर अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन से किसानों ने स्वीट कॉर्न की खेती कर बेहतर उत्पादन हासिल किया है। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकार का लक्ष्य है कि कृषि को लाभकारी बनाकर किसानों को आत्मनिर्भर किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Check Also

सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ प्रदेश में सशक्त हो रहा स्वास्थ्य ढांचा : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES