Breaking News

2024 : लोकतंत्र और संविधान बचाने का यह अंतिम चुनाव होगा – अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 नवम्बर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सŸाा से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट जाए। यह चुनाव आगे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी तय करेगा। देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने का यह अंतिम चुनाव होगा। समाजवादी पीडीए भाजपा के एनडीए को सत्ता से हटाएगा। भाजपा इस चुनाव में समाजवादी पीडीए के सामने कहीं टिक नहीं सकेगी।
श्री यादव आज उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों और पार्टी के बहादुर और कर्मठ कार्यकर्ताओं के मुकाबले कहीं नहीं टिक पाएगी। भाजपा सरकार शासन प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसकी निगरानी में लग जाए। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बिजली की बदहाली है। भाजपा सरकार ने एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। जनता को बिजली के बढ़े हुए बिल थमा कर भाजपा सरकार उनका शोषण करती रही है। शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था चैपट है। भाजपा ने किसानों और नौजवानों की उपेक्षा की है। विकास अवरुद्ध है। महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। भाजपा राज में हर स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। श्री यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर समाजवादी पार्टी को हराने का काम किया था। 3 लाख 50 हजार मतों के अन्तर से भाजपा ने समाजवादी पार्टी को सत्ता में नहीं आने दिया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक निगरानी रखनी है और पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ0 राममनोहर लोहिया और बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष से प्रेरणा लेकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की। बैठक को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव एवं महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी सम्बोधित किया। राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के युवा नेता रवि भूषण यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES