Breaking News

‘अवध में राम आये हैं, बिरज में कान्हा की तैयारी’, जन्माष्टमी पर वायरल, श्रोताओं के दिलों पर कर रहा राज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर भक्ति और उल्लास के माहौल के बीच एक खास म्यूजिक वीडियो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। यह गीत है ‘अवध में राम आये हैं, बिरज में कान्हा की तैयारी’, जिसे हिंदी-भोजपुरी के प्रसिद्ध गीतकार मनोज भावुक ने लिखा है। इस गीत को सुरभि कश्यप, कुणाल मिश्रा और साकेत सुमन ने स्वरबद्ध किया है। म्यूजिक मोहित म्यूजिक और साकेत सुमन ने मिलकर तैयार किया है। वीडियो को भोजपुरी आईटी सेल नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इसके निर्माता शैलेन्द्र द्विवेदी हैं।
गीत के कॉन्सेप्ट को आस्था द्विवेदी ने तैयार किया है और इसका निर्देशन दिग्विजय सिंह ने किया है। वीडियो को गाने के कलाकारों समेत निर्माता शैलेन्द्र द्विवेदी पर फिल्माया गया है। सोशल मीडिया पर यह भजन खासा वायरल हो रहा है और इसे काफी सराहना मिल रही है।
गीत के बारे में मनोज भावुक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि राम और कृष्ण केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति के महानायक हैं। उन्हें भूलना आत्मिक और सांस्कृतिक संकट का कारण बन सकता है। भावुक ने लिखा कि राम और कृष्ण को पढ़ना, गाना, भजना और जीवन में उतारना ही सच्चे सुख और शांति का मार्ग है। उन्होंने कहा कि यह गीत कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, क्योंकि राम और कृष्ण किसी एक वर्ग या समाज के नहीं, बल्कि सभी के हैं।
मंदिरों, बाजारों और घरों में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं और ऐसे में यह गीत भक्ति भाव को और गहरा कर रहा है।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *