Breaking News
FILE FOTO

लूट के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद, 01 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रायबरेली 22 अक्टूबर। दिनांक 22.10.2023 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बक्शी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के पास से अभियुक्त अख्तर हुसैन निवासी इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के 35 हजार रूपये नगद, लूट के सोने-चाँदी के आभूषण, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित कारतूस, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.08.2023 को थाना डलमऊ क्षेत्रान्तर्गत बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना डलमऊ पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद रूपया, आभूषण आदि लूट की घटना से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद फतेहपुर, रायबरेली के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना डलमऊ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES