वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 अक्टूबर। दयानन्द इन्टर कॉलेज इन्द्रानगर लखनऊ में सायं 3 बजे “राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच” की एक संगोष्ठी एक राष्ट्र – एक विधान, आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता “राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच” के महामंत्री गोलोक बिहारी राय ने की।
विशिष्ट अतिथि एडवो0 जगदीश शर्मा ने राष्ट्र में सभी जाति धर्म के लिए एक समान कानून होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए एक ही कानून होना चाहिए। श्री शर्मा ने आगे कहा कि देश के संविधान में धारा 44 में लिखित नीति निर्देशकों जिस यूनिफार्म सिविल कोड का जिक्र किया है, और जो 75 वर्षों से लंबित है। यहां तक की देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी कई महत्वपूर्ण फैसलों में जिसको लागू करने का निर्देश भारत सरकार को दिया है, और वर्तमान में देश की जनता भी जिसकी मांग कर रही है। देश अभी अमृत काल में चल रहा है और इस समय जो सरकार देश में है उसके अपने राजनीतिक एजेंडा में देश से लागू करने का वादा किया था। उनकी बात का सभी वक्ताओं ने बल दिया।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राघवेेन्द्र कुमार उच्च न्यायालय, सांसद बृजलाल एवं एडवो0 जगदीश शर्मा सुप्रीम कोर्ट एवम् वाईस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच, सभी वक्ताओं ने सरकार से इसको लागू करने की पुरजोर अपील करते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया। अंत में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक राम उजागर षुक्ल ने सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गच्छ से स्वागत किया और धन्यवाद दिया। संचालन प्रो0 प्रदीप तिवारी का रहा इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सह महामंत्री विक्रमादित्य सिंह, लखनऊ प्रभारी आषीश भारद्वाज, सचिन अवधपुरी, पं0 रामगोविन्द त्रिपाठी, वर्षा यादव, शोभा पाण्डेय, मन्जिश लता, मनोज चैहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक आषुतोश मिश्रा रहे।