Breaking News

चातुर्मास्य व्रत पूर्ण कर स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः आज पधारेंगे काशी, करेंगे कोरोना से मृत आत्मा सद्गति हेतु धर्मानुष्ठान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वराणसी 04 अक्टूबर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 1008 अपना 21वाॅ चातुर्मास्य व्रत पूर्ण कर मध्य प्रदेश के परमहंसी गंगा आश्रम से सीमोल्लंघन के पश्चात् सिवनी होते हुए आज दिनांक 5.10.23 दिन गुरुवार को सायंकाल काशी पधारेंगे। शंकराचार्य जी महाराज के काशी पधारने पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित संत, वैदिक विद्वान,बटुक विद्यार्थी व भक्तगण ढोल,नगाड़े के थाप पर उद्घोष व पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए सोनारपुरा चैराहे से शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ तक ले जायेंगे। श्रीविद्यामठ में भक्तगण पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज का चरण पादुका पूजन कर उनका वंदन व अभिनंदन करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थिति परमहंसी गंगा आश्रम में 90 दिनों का चातुर्मास व्रत अनुष्ठान पूर्ण कर कल शंकराचार्य जी महाराज काशी पधार रहे हैं। इसलिए भक्तों द्वारा कल उनको 90 श्रीफल का माला बनाकर समर्पित किया जायेगा। काशी प्रवास के दौरान कोरोना से मृत लोगो के आत्मा सद्गति हेतु धर्मानुष्ठान।
ज्ञातव्य है कि विगत दिनों काशी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि कोरोना काल में जितने भी लोग देश और विदेश में मृत्यु को प्राप्त हुए और जिन लोगों का विधि-विधान से अन्तिम संस्कार तक नहीं हो पाया था उन सबकी सद्गति के लिए काशी में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा आयोजित होगी और वैदिक पण्डितों द्वारा उन सबके लिए तर्पण आदि धार्मिक कृत्य भी सम्पन्न होंगे। अपनी इसी इच्छा को मूर्त रूप देने वे काशी पधार रहे हैं।

Check Also

27 मार्च से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES