Breaking News

आदर्श व्यापार मंडल ने मिश्रित भू उपयोग नीति एवं भू उपयोग परिवर्तन नीति अति शीघ्र बनवाने की मांग की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 17 सितंबर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊके सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेट की।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने राजनाथ सिंह को राजधानी के व्यापारियों को सीलिंग की समस्या से फौरी तौर पर राहत दिलाने के लिए उनका आभार प्रकट किया तथा धन्यवाद दिया तथा उनसे लखनऊ सहित प्रदेश के सभी महानगरों में मिश्रित भू उपयोग नीति बनवाने तथा भू उपयोग परिवर्तन नीति बनवाने की मांग की।
उन्होंने कहा महानगरों में कई आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही है पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में जनता की आवश्यकताओ में परिवर्तन आया हैं जनसंख्या का घनत्व बढ़ गया है अतः व्यावसायिक परिसर एवं व्यावसायिक स्थलों का प्रतिशत भी बढ़ना चाहिए तथा महानगरों में मिश्रित भू उपयोग नीति एवं भू उपयोग परिवर्तन नीति की तत्काल आवश्यकता है। रक्षा मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाने का व्यापारियों को आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पवन जायसवाल, पुष्कर जयसवाल, विवेक श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, दीपक चौहान आदि शामिल थे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES