Breaking News

जब भाजपा मंत्री द्वारा भाजपा नेत्री ही शोषित तो आम जनता का क्या होगा ? – रोहित अग्रवाल

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अगस्त। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा राज में खुद उनकी महिला कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति की शिकार हैं, क्योंकि उन्होंने स्वयं मंत्री पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जब उनकी महिला कार्यकर्ता ही मंत्रियों द्वारा उत्पीड़न किये जाने पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रही है तो आम नागरिक का क्या होगा वह तो भगवान भरोसे ही हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि महिला नेता भाजपा में 2000 से जुड़ी है और भाजपा में कई जिम्मेदार पदों पर रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिला का आरोप है कि मंत्री ने बहाने से पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए बुलाया और यौन शोषण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करके कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।

Check Also

विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आए अधिवक्ता आदर्श कुमार, राहत सामग्री और भोजन से बांट रहे उम्मीद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES