Breaking News

भाजपा से अपना नाम बदलने की मांग, क्योंकि पार्टी एक अंग्रेजी शब्द है : अमिताभ ठाकुर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 सितम्बर। भारत बनाम इंडिया के विवाद के मध्य आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नाम बदलने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि भाजपा भारत बनाम इंडिया के रूप में एक बार फिर से पूर्णतया औचित्यहीन विवाद खड़ा कर रही है क्योंकि हमारा देश हजारों वर्षों के साझा संस्कृति के परिणामस्वरूप बना है। जिसमे अन्य तत्वों के अलावा अंग्रेजों और अंग्रेजी की भी एक निश्चित भूमिका है। यही कारण है कि आज अंग्रेजी भाषा के तमाम शब्द, जैसे वोट, साइकिल, टेलीफोन, कंप्यूटर, राकेट, बैंक, पुलिस, डॉक्टर आदि गाँव-गाँव में प्रयुक्त हो रहे हैं।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में अपनी सांस्कृतिक विरासत, भारतीयता और स्वदेशी को लेकर इतनी समर्पित है तो वह सबसे पहले अपनी पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बदलकर भारतीय जनता दल (भाजद) रखें क्योंकि पार्टी एक अंग्रेजी शब्द है। इसी तरह भाजपा अब किसी से वोट नहीं मांगे बल्कि केवल मत देने का अनुरोध करें। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ऐसा नहीं करती है तो अनावश्यक रूप से सांस्कृतिक विभाजन का प्रयास बंद करे।

Check Also

मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेश के प्रथम अत्याधुनिक डॉग एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) एवं प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण

– लखनऊ इज ए सिटी विच इज क्लीन, कम्फर्टेबल एंड केयर्स”, विश्व के श्रेष्ठ रहने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *