Breaking News

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 5 सितम्बर। हर वर्ष की भांति आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होटल सेफ बाईट पुरनिया चैराहा पर किया गया।
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को फूलमाला, मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि दुर्गेश सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर हाउसस्टोन बिल्डटेक, के0के0 सोनी मैनेजिंग डायरेक्टर हाई राइस ग्रीन सिटी, अजय कुमार पूर्व नौसेना अधिकारी, अभिषेक दत्त डायरेक्टर आइकॉन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, समीम खान मेगा ट्रेंड्स एडवरटाइजिंग, दीपक रंजन राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, अमित श्रीवास्तव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा, अश्वनी मेहता पूर्व वायु सेना अधिकारी, हिमांशु तिवारी एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, निशांत दुबे, शीलू जायसवाल, हर्ष बंसल, फरीद अहमद, पंकज नेगी, संजय सोनी, संतोष सोनी, अशोक रावत विजय हिंदुस्तानी सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES