Breaking News

सपा मुख्यालय में बहनों ने अखिलेश को राखी बांध आषीर्वाद दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सपा मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जनपदों से आई बहनों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। बहनों ने श्री यादव के दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी भी साथ रहे। स्व0 जनेश्वर मिश्र की पुत्री श्रीमती मीना तिवारी ने अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर छोटे लोहिया के परिवार से विश्वभूषण तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी तथा कुलभूषण तिवारी भी मौजूद रहे।
    अखिलेश यादव ने इस अवसर पर आई सभी बहनों का धन्यवाद किया और प्रदेश व देश की बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान को जो समाज मान्यता देता है, वही आगे बढ़ता है तथा सम्पन्न-समृद्ध होता है। उन्होंने कहा भाजपा राज में नारी बहुत अपमानित हुई है। बधाई देने वालों में लखनऊ सहित कन्नौज, बिजनौर, हापुड़, मैनपुरी, औरैया, टाण्डा अम्बेडकरनगर, भदोही, चंदौली, कानपुर, सम्भल, तथा आजमगढ़ आदि जनपदों से बड़ी संख्या में आई बहनें रहीं। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनें भी उत्साह के साथ रक्षा बंधन पर्व में शरीक हुई। श्री यादव ने उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
आज के रक्षा बंधन पर्व में नीलम रोमिला सिंह, मुन्नी पाल, सुहागवती, प्रिंसी आत्रेय, शबीह फातिमा, फारूख जहां, किरन पाण्डेय, रिजवाना, प्रियंका पाल, नाहिद फातिमा, दुर्गेश खरे, शिवानी, ताजवर सुल्ताना, हुमैरा बानो, हुदा खान, राम सहेली, शुभमा यादव, जयलक्ष्मी, रीता चैहान, शबनम खान, गीता, सितारा बानो, नसरीन इन्तिख्वाब, आफरीन माशूक, हिना कुरैशी, आसिया बानो, सहित दर्जनों बहनों ने अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दी।

Check Also

अनुपम मिश्रा बने रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश में संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES