Breaking News

किसान ट्रस्ट प्रथम अपराजिता सम्मान समारोह में एसिड अटैक पीड़िताओं को देगा आर्थिक सहायता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर किसान ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रथम अपराजिता सम्मान समारोह में एसिड अटैक पीड़िताओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह आयोजन 8 मार्च को 25, तुगलक रोड, नई दिल्ली में होगा।
बताते चलें कि भारत रत्न चैधरी चरण सिंह द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट प्रथमष्अपराजिता सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। यह आयोजन महिलाओं की दृढ़ता और उपलब्धियों का सम्मान करेगा, साथ ही विशेष रूप से एसिड अटैक पीड़िताओं के पुनर्वास और समाज में पुनः एकीकरण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा साथ ही एसिड अटैक पीड़िताओं को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इस आयोजन में दो प्रमुख पैनल चर्चा होंगी, जिनमें विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और समाज में बदलाव लाने वाले प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी रहेगी।
पहली चर्चा में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया जाएगा, जिनमें बचपन से स्वास्थ्य जागरूकता की कमी, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने में आने वाली चुनौतियाँ, रजोनिवृत्ति से जुड़े मिथकों को तोड़ना, और समग्र कल्याण के लिए पोषण और फिटनेस की भूमिका शामिल है। इस सत्र में दीपिका आनंद (विश्व बैंक), डॉ. शहला जमाल (सर्वोदय अस्पताल), पोषण विशेषज्ञ ईशी खोसला और सामाजिक प्रभाव विशेषज्ञ शैफालिका पांडा अपनी राय साझा करेंगी, और इसका संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा अहलावत करेंगी।
दूसरी चर्चा इस विषय पर केंद्रित होगी कि डिजिटलीकरण महिलाओं के जीवन को कैसे बदल रहा हैकृआर्थिक साक्षरता बढ़ाने, नई नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने, महिला-नेतृत्व वाले व्यवसायों को बाजार उपलब्ध कराने, और लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देने में इसकी क्या भूमिका है। इस सत्र में अर्चना व्यास (गेट्स फाउंडेशन), डॉ. उमंग माथुर (डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल), नताशा जोग (मेटा), और संया सेठ (यूएन वीमेन) प्रमुख वक्ता होंगी।

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

– आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES