Breaking News

NACIN लखनऊ में 26वीं बैच के निरीक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय अकादमी सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स (NACIN) के जोनल परिसर, लखनऊ में 26वीं बैच के निरीक्षकों के प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ। यह समारोह प्रशिक्षुओं के कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की भावना का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार, महानिदेशक, DGGI जोनल यूनिट लखनऊ, ने प्रशिक्षणार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपस्थित मुकेश पाल (सीजीएसटी ऑडिट, लखनऊ) और मन्सूर अंसारी (ADG, विजिलेंस, लखनऊ) ने भी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।समारोह की अध्यक्षतावी.पी. शुक्ला, प्रधान अपर महानिदेशक (प्रिंसिपल एडीजी), NACIN लखनऊ ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “इस प्रशिक्षण के माध्यम से निरीक्षक न केवल विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति दक्ष बनते हैं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक विकास और सुशासन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम कर प्रशासन में दक्षता, व्यावसायिकता और पारदर्शिता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
समारोह में NACIN के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक एवं पाठ्यक्रम समन्वयक मौजूद रहे। धन्यवाद प्रस्ताव अपर निदेशक श्रीमती नेहा लाल ने प्रस्तुत किया, जिन्होंने सभी अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को उनके सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक दृष्टि से उपयोगी रहा, बल्कि नव-प्रशिक्षित निरीक्षकों को आधुनिक कर प्रवर्तन प्रणाली की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने में भी एक अहम कदम साबित हुआ।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES