Breaking News

अखिलेश ने वकीलों पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

सीतापुर 30 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हापुड़ में पुलिस द्वारा वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम है। पुलिस ने कोर्ट परिसर में घुसकर जिस तरह से वकीलों और महिलाओं को बर्बरता से पीटा है वह घोर निन्दनीय है। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार के इशारे पर पुलिस का व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय है।
श्री यादव ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज में महिला वकीलों को भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा। पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के बजाय खुद अराजकता और अव्यवस्था फैला रही है। इसकी भाजपा को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *