Breaking News

अजीज कुरैशी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : कुंवर आज़म खान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 अगस्त। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के विवादित बयान “एक दो करोड़ मुसलमान मर भी जांऐ तो कोई फर्क नहीं पड़ता” पर भारतीय मुस्लिम महासभा के अध्यक्ष कुंवर आज़म खान ने गहरी आपत्ति दर्ज करते हुए मांग की है कि अजीज कुरैशी पर फौरन राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए तथा जनाब कुरैशी को मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए।
भारतीय मुस्लिम महासभा अध्यक्ष कुंवर आज़म खान आज लखनऊ में इस मुद्दे पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी मूलतः कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गन्दी राजनीति करते हुए देश के भीतर सांप्रदायिक ताकतों को दंगे भड़काने का अप्रत्यक्ष रूप से न्योता दिया है। श्री खान ने कहा की देश में पहले से ही बहुत से सिरफिरे हैं] उसी जमात के नेता वह बनना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि वह शीघ्र देश की राष्ट्रपति को एक ज्ञापन देकर यह मांग करेंगे कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
श्री खान ने देश के मुसलमानों से अपील कि है कि वह भारत की सदियों पुरानी परम्परा भाई चारे को न भूलें, वह किसी भी सिरफिरे के बहकावे में न आएं, अजीज कुरैशी जैसे लोग वर्षों से अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में बहुत माहिर हैं।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES