Breaking News

मध्य प्रदेश के कई नेता सपा में शामिल हुए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 अगस्त। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष आज मध्य प्रदेश के कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री यादव ने उनको सदस्यता ग्रहण कराते हुए आशा जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के प्रभारी व्यास जी गोंड तथा प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश महेंद्र मिश्र एडवोकेट भी उपस्थित रहे।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लक्ष्मण तिवारी मध्य प्रदेश विधानसभा में मऊगंज से विधायक रह चुके हैं। वे जिला रीवा विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में सक्रिय हैं। श्री तिवारी सेना से सेवानिवृत्त हैं और अ0भा0 सैनिक सेवा परिषद की मध्य प्रदेश इकाई के सन् 2008 से लगातार संरक्षक/अध्यक्ष है।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगंवा ग्राम निवासी संजय सिंह कछवाह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। श्री सिंह जिला कांग्रेस कमेटी सतना के महासचिव तथा जिला पंचायत सदस्य भी है।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES