Breaking News

STF : 1.84 कुन्तल गाॅजा के साथ  अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,  ट्रक भी बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
महोबा 26 अगस्त। दिनांकः 26-08-2023 को प्रमेश कुमार शुक्ल, Dy.S.P., S.T.F.  लखनऊ व S.I. जावेद आलम सिद्दीकी H.C., चन्द प्रकाश मिश्र, मृत्युंजय सिंह, कवीन्द्र साहनी, कमाण्डो आफताब आलम, चालक राकेश मिश्र की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य विनय कुमार पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम चिलमापुर, थाना सकीट, जनपद एटा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी हेतु प्रयोग की जा रही 01 अदद ट्रक यूपी-82-टी-6391 सहित 1.84 कुन्तल मादक पदार्थ गाॅजा (अनुमानित मूल्य लगभग़ 23 लाख रूपये) को खन्नापुर टोल प्लाजा से 300 मीटर पूर्व दिषा में थानाक्षेत्र खन्ना, जनपद महोबा से बरामद किया।
      गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खन्ना जनपद महोबा में मु0अ0सं0 86/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES