Breaking News

बिजली, टेलीकॉम और केबिल के तारों को व्यवस्थित किये जाएं: डॉ रोशन जैकब

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में शहर में बिजली, टेलीकॉम और केबिल के तारों को व्यवस्थित किये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार कार्यालय में आहूत किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, टेलीकॉम पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लखनऊ शहर में सड़कों के Median में लगे बिजली के पोल एवं स्ट्रीट लाईट के खम्भों पर केविल व टेलिकॉम के तारों के सम्बन्ध में पूर्व में निर्देश दिये जा चुके हैं कि इन खम्भों पर डेड तारों को हटाया जाय, तारों की Ducting की जाय एवं जहाँ Ducting संभव न हो वहाँ पर तारों की Bunching व्यवस्थित तरीके से की जाय किन्तु अभी भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। बिना अनुमति के लगे तारों को तत्काल हटाया जाय व पूर्व में दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाय।
उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने कहा कि शहर में अनुशासन व खूबसूरती के तहत तारोध्केबिल का संचार किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन सड़को पर डक्ट बना है, उन सड़को के टेलीकाम केबिलो को डक्ट में डाला जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लेसा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली के तार शहर में कही झुलते हुए न दिखे, अगर कही झुलते हुए तार दिखते हैं तो उन तारों /केबिलो को तत्काल दुरुस्त करा लिया जाये।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *