Breaking News

STF : मादक पदार्थों के 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 3.20 कुन्तल गॉजा ट्रक सहित बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सोनभद्र 17अगस्त। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यों को Dy.S.P. विमल कुमार सिंह, STF लखनऊ के नेतृत्व में S.I. वीरेन्द्र सिंह यादव S.I. उमाशंकर, H.C. श्रीराम सिंह, Cons. अंकित पाण्डेय, अंकित सिंह, राम मिलन सिंह की टीम ने मुर्धवा मोड, राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी शक्तिनगर, थाना क्षेत्र पिपरी, सोनभद्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी हेतु प्रयोग की जा रही 01 अदद ट्रक सहित 3.20 कुन्तल मादक पदार्थ गॉजा (अनुमानित मूल्य लगभग़ 80 लाख रूपये) बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. शर्मानन्द पटेल पुत्र राम जनम पटेल नि0 ग्राम दोस्तिया, थाना- चैनपुर, मोतीहारी (बिहार)
2. अर्जुन राम पुत्र भिखारी राम नि0 ग्राम बनियाछापड़ थाना-कुचायकोट, गोपालगंज। (बिहार)
बरामदगीः
01 अदद ट्रक नं0 सीजी 04 एनडी 2777, 01 अदद आधार कार्ड, 02 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद डीएल, 01 अदद आरसी, नकद 1100/- रूपये।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES