Breaking News

मंत्रीगणों ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14, अगस्त। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डां0 संजय कुमार निषाद एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संदीप सिंह, मंत्री दयाषंकर सिंह, मंत्री जयवीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्रीगणों ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस देश को आजाद कराने वाले असंख्य ज्ञात एवं अज्ञात शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। इस दिन उनके त्याग और बलिदान को नमन करते हुए भारत को आजादी के अमृत काल के समाप्ति तक भारत को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
मंत्रीगणों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत् 09 अगस्त 2023 को ’’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक घर-घर झंडा फहराने तक चलेगा। इसके दौरान शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। अपनी मिट्टी को नमन करते हुए शहीदों के प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी को स्वतंत्रता दिवस पर देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करना चाहिए। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES