Breaking News

स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14, अगस्त। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेश तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हम सब आज देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश के बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देशहित में सर्वस्व न्योछावर करने वालों का स्मरण तो कराता ही है, हमें अपने देश की प्रगति में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने की प्रेरणा भी देता है। राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के वीर शहीदों को सम्मान देने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान शुरू किया है। जो 9 अगस्त से प्रारम्भ ये अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आजादी के इस अमृत काल में हम सब देशवासी देश की प्रगति के इस स्वर्णिम सोपान में अपनी पूर्ण ऊर्जा, उत्साह और नवोन्मेष के साथ योगदान देंगे। स्वाधीनता दिवस का यह पर्व देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करेगा।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES