Breaking News

नवी मुंबई में 16 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)
ठाणे 18 दिसंबर। नवी मुंबई में घनसोली के एक स्कूल के 16 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें स्थानीय कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है। नवी मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये आठवीं से 11वीं कक्षा तक के छात्र हैं। उन्होंने कहा, ‘इनमें से एक छात्र के पिता 9 दिसंबर को कतर से लौटे थे। वह घनसोली के गोथीवली में परिवार के साथ रहते हैं और उनकी कोविड-19 जांच नेगेटिव आई थी, लेकिन जब उनके परिजन की जांच की गयी तो स्कूल में कक्षा 11 में पढऩे वाला उनका बेटा संक्रमित पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शेतकरी शिक्षण संस्था के सभी छात्रों की जांच की गयी और अब तक 16 छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन दिन में अब तक स्कूल के 811 छात्रों की जांच की गयी और शनिवार को 600 छात्रों की जांच की जाएगी। ये छात्र वाशी में कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती हैं।

Check Also

जिला शिक्षक सम्मान से नवाजी गईं प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी, शिक्षा के प्रति समर्पण को मिली नई पहचान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार भागलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES