Breaking News

स्मार्ट सिटी के निर्माणधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें – मण्डलायुक्त

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मण्डलायुक्त डॉ० रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ स्मार्ट सिटी की 23वीं बोर्ड बैठक लखनऊ स्मार्ट सिटी कार्यालय के द्वितीय तल पर स्थित मन्त्रणा कक्ष में मंडलायुक्त ने शेष निर्माणधींन कार्यो को तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये। बोर्ड बैठक के सदस्य / लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
स्मार्ट सिटी के तहत लखनऊ में विभिन्न कार्यों में तेजी लाये जाने के उद्देश्य से आज मण्डलायुक्त/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बोर्ड बैठक में परियोजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत किया गया है। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 40 स्मार्ट स्कूलों के कार्य लगभग शतप्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। केवल फर्नीचर का कुछ कार्य शेष बचा है। मंडलायुक्त ने शेष निर्माणधींन कार्यो को तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि दिव्यांग पार्क का 30% सिविल कार्य पूर्ण करा लिया गया है शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने 24X7 मेंन पावर की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मंडलायुक्त ने आगामी परियोजनाओं और नागरिकों को सुलभ सेवाएं प्रदान किये जाने हेतु आदेशित किया साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों को ससमय पूर्ण किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया।उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदाई संस्थाओं द्वारा सिविल कार्य पूर्ण करने के उपरांत, बिना विलंब किए हुए कार्यदाई संस्थाओं का भुगतान प्राथमिकता पर कराया जाए। उन्होंने कहा पूर्व परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करते हुए रेवेन्यू जनरेट करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह नगर आयुक्त, राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती), अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, हर्षिता सिन्हा कम्पनी सचिव सहित सभी अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *